खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए जरूरी खबर है। 8 सितंबर रात 10 बजे से 10 सितंबर सुबह साढ़े 4.30 बजे तक खाटू श्यामजी के दर्शन नहीं हो पाएंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने बकायदा सूचना जारी की है,जिसमें कहा गया है कि इस दौरान भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
विशेष सेवा पूजा होगी
श्रीश्याम मंदिर कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 9 सितंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा के चलते आम दर्शन बंद रहेंगे । 8 सितंबर रात 10 बजे से 10 सितंबर सुबह 4:30 बजे तक पट बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने की अपील की।
भक्तों से सहयोग की अपील
श्रद्धालुओं से मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है। मंदिर कमेटी ने भक्तों से व्यवस्थाओं में अपना सहयोग करने की अपील की है।
दूर-दूर से आते हैं भक्त
हर महीने लाखों भक्त खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आते हैं। उन्हें हारे का सहारा भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सभी जगह से हारा हुआ व्यक्ति बाबा के धाम पहुंचता तो उसकी सभी मनोकामना बाबा पूरी करते हैं। दूर-दूर से भक्त उनके दर्शन के लिए आते हैं।