कोरोना खतरे के बीच ओडिशा सतर्क 
ओडिशा

आंध्र प्रदेश में कोरोना से मौतों के बाद अलर्ट मोड में ओडिशा

कोरोना खतरे के बीच सरकार अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ी निगरानी

भुवनेश्वर : पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद ओडिशा सरकार सतर्क हो गई है। हालांकि, राज्य में फिलहाल कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है, लेकिन संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 9 जुलाई को 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। मरीज को सांस लेने में तकलीफ और तेज खांसी की शिकायत थी। दोनों राज्यों के बीच लोगों की नियमित आवाजाही को देखते हुए ओडिशा सरकार एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। इसी के तहत राज्यभर के अस्पतालों में सांस संबंधी गंभीर बीमारी के मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है।

सरकार ने निर्देश दिया है कि गंभीर श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के सभी मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य होगी। वहीं, सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे लक्षण वाले कम से कम पांच प्रतिशत मरीजों की प्रतिदिन जांच की जाएगी।

यदि किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके नमूने को नए वैरिएंट की पहचान के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

उधर, आंध्र प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखते हुए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिए हैं। ओडिशा सरकार भी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है।

उधर, आंध्र प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखते हुए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिए हैं। ओडिशा सरकार भी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है।

SCROLL FOR NEXT