कोलकाता सिटी

श्री श्री गवरजा माता वीआईपी अंचल का रजत जयंती समारोह संपन्न

उद्योगपति मदन मोहन फूमड़ा ने आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्योगपति महेश कोठारी ने माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री श्री गवरजा माता वीआईपी अंचल के रजत जंयती समारोह के अंतर्गत चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में समापन कार्यक्रम संस्थापक स्व. गोपाल दासजी सादानी की प्रेरणा से बागुईहाटी के रामायण बैंक्वेट में आयोजित हुआ। उद्योगपति मदन मोहन फूमड़ा ने आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्योगपति महेश कोठारी ने माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उद्योगपति पवन ओझा ने रजत जंयती समारोह विशेष स्मारिका का विमोचन किया। संरक्षक नारायण दास मूंधड़ा, बजरंग लाल मालानी, किशन दुजारी, बिश्वनाथ थिरानी, बालचंद दूगड़ व प्रकाश सादानी ने अतिथियों का स्वागत किया।

सभापति घनश्याम दास लाखोटिया ने आयोजन की सफलता में तन्मयता के साथ जुटे सभी सदस्यों को साधुवाद दिया। मंत्री नवनीत सादानी के साथ सभी अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी - अपनी भूमिका बहुत ही अच्छे ढंग से निभाई। गणगौर के ऐतिहासिक महत्व और इसके साथ जुड़े आमजनमानस के भावनात्मक रिश्ते का उल्लेख प्रोजेक्टर फिल्म ‘ म्हारी प्यारी गवरल ए ‘ के माध्यम से किया गया। जिसकी पटकथा के साथ निर्देशन का कार्य भार सच्चिदानंद पारीक ने संभाला।

इस अवसर पर मंडली के सभी सदस्यों ने संस्थापक और प्रेरणा स्त्रोत स्व. गोपालदासजी सादानी व संरक्षक स्व.श्रीनारायणजी सादानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक अशोक दुजारी, सह संयोजक दीपक सादानी व रमेश बाहेती, सुनील लाहोटी, विकास झंवर, विशाल मोहता, केशव सादानी, अमित मूंधड़ा, चक्रेश सादानी, तरूण सोमानी, राजेश मोहता, विकास सादानी, सुरेश कोठारी, मुदित मालानी, केशव झंवर सहित अन्य आयोजन की सफलता के लिए तत्परता के साथ जुटे रहें।

SCROLL FOR NEXT