फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

टॉलीवुड अभिनेता राहुल बनर्जी की मौत के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज

आर्टिस्ट फोरम की ओर से रिजेंट पार्क थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत

कोलकाता : टॉलीवुड अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की अचानक मौत से टॉलीवुड में हंगामा मच गया है। वह सीरियल 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग के लिए तलसारी गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनकी मौत डूबने से हुई। वहां बिना परमिशन के शूटिंग चल रही थी। इस वजह से एक्टर की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। यह घटना क्यों और कैसे हुई? आर्टिस्ट फोरम के सदस्यों ने उनकी पत्नी प्रियंका सरकार के साथ पुलिस से जवाब मांगा है। शनिवार को कोलकाता के रिजेंट पार्क पुलिस स्टेशन में 'जीरो' एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेता राहुल उर्फ अरुणोदय बनर्जी की अचानक मौत के मामले में इंडियन पिनल कोड की धारा 61(2), 106(1) और 240 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाले 'वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट फोरम' के जनरल सेक्रेटरी शांतिलाल मुखर्जी ने दावा किया कि यह मौत 29 मार्च, 2026 को ओडिशा के तलसारी बीच एरिया में एक सीरियल की शूटिंग के दौरान लापरवाही के कारण हुई। एफआईआर में ‘मैजिक मोमेंट्स मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर शैबल बनर्जी और लीना गंगोपाध्याय के साथ-साथ दूसरों पर क्रिमिनल कॉन्सपिरेंसी का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने प्लानिंग, लापरवाही और खतरनाक तरीके से शूटिंग की, जो जानलेवा थी और जिसकी वजह से एक्टर की मौत हो गई। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि आरोपितों ने घटना के बाद गलत जानकारी फैलाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चूंकि घटना की जगह ओडिशा के बालासोर जिले के तलसारी मरीन पुलिस स्टेशन के तहत आती है, इसलिए ‘जीरो’ एफआईआर को संबंधित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर करने का इंतजाम किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT