मेस्सी के इवेंट में अव्यवस्था को एक साल भी पूरा नहीं हुआ
आनंद मोहन, सन्मार्ग संवाददाता
बिधाननगर :
आगामी शनिवार की शाम भारत और ब्राजील के बीच होने वाले मेगा फुटबॉल मुकाबले के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बिधाननगर पुलिस ने कमर कस ली है। मैच के दौरान पुलिस की विशाल टीम कड़ी निगरानी रखेगी। इसी सिलसिले में गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन कर बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर राठौर अमित कुमार भारत ने बताया कि फुटबॉल प्रेमियों और दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मादक पदार्थ, पटाखे, लेजर लाइट, बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, छाता, पानी की बोतल समेत कई सामानों को स्टेडियम के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से फुटबॉल मैच के आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था FIFA के सभी नियमों और प्रतिबंधों का पालन किया जा रहा है।