कोलकाता : सोशल मीडिया पर युवक से हुई दोस्ती के बाद उससे मिलने पहुंचे बड़ाबाजार के युवक से माकपीटकर लाखों रुपये लूट लिये गये। आरोप है कि मसाज करने के बहाने बुलाकर युवक से लूटपाट की गयी। घटना न्यू मार्केट थानांतर्गत एक होटल की है। घटना को लेकर पोस्ता के शोभाराम बसाक स्ट्रीट के रहनेवाले विवे बुधिया ने न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, पोस्ता के शोभाराम बसाक स्ट्रीट के रहनेवाले विवेक बुधिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। विवेक ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले एक ऐप के जरिए उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। दिल्ली के रहनेवाले युवक ने खुद को मसाज थेरेपिस्ट बताया था। आरोप है कि अभियुक्त ने गत 21 अगस्त की रात उसे अपने कमरे में बुलाया और कहा कि वह उसे मसाज देगा। जैसे ही विवेक ने अपना कपड़ा हटाया, दो अन्य लड़के कमरे में दाखिल हुए और उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने युवक से मारपीटकी एवं अश्लील तस्वीरें परिजनों को भेजकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद अभियुक्तों ने पीड़ित युवक का क्रेडिट कार्ड लेकर 1 लाख रुपये का मंहगा फोन खरीदा। साथ ही, आरोपियों ने उससे 21 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी भी छीनी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी विवेक बुधिया की तलाश कर रही है। पीड़ित युवक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।