फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर 91 हजार रुपये की ठगी

जालसाज ने दोस्त बनकर किया था फोन, बेहला थाने में दर्ज करायी गई शिकायत

कोलकाता : महानगर में एक जालसाज ने खुद को पीड़ित व्यक्ति का मित्र बताकर 91 हजार रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर बेहला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, विगत 2 जून 2026 को किसी ने उन्हें कॉल कर स्वयं को उनका मित्र बताते गंभीर चिकित्सीय आपात स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की जरूरत बताई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को यह विश्वास दिलाया कि उसने उनके बैंक खाते में गलती से 91 हजार रुपये भेज दिए हैं। इसके समर्थन में उसने कुछ फर्जी एसएमएस भी भेजे, जिससे यह प्रतीत हो कि राशि वास्तव में खाते में जमा हो गई है। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए उसके द्वारा बताए गए खातों में रकम वापस भेजने का आग्रह किया। आरोपी की बातों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन माध्यम से कुल 91 हजार रुपये तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से जुड़े खातों में स्थानांतरित कर दिए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते का विवरण जांचा, तो पता चला कि उसके खाते में आरोपी द्वारा कोई राशि जमा ही नहीं की गई थी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT