फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

चेतला अग्रणी क्लब के स्वीमिंग पूल की घटना

कोलकाता : चेतला थानांतर्गत चेतला अग्रणी क्लब के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम ऋत्विक चक्रवर्ती (19) है। वह कालीघाट के नेपाल भट्टाचार्य रोड का रहनेवाला था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह ऋत्विक सोमवार की सुबह चेतला अग्रणी क्लब में स्वीमिंग प्रैक्टिस के लिए पहुंचा था। पूल में प्रैक्टिस के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उसे डूबते देख वहां मौजूद प्रशिक्षक ने उसे पानी से बाहर निकाला। हालत बिगड़ने पर उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूल में ऋत्विक के डूबने के समय का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के दौरान एक प्रशिक्षक पूल के बाहर मौजूद था। उन्होंने बताया यहां बैच के हिसाब के क्लास चलता है। मैं ऋत्विक का प्रशिक्षक नहीं था। वहां पर एक बेबी पूल है। वहां दो नॉन स्वीमर थे। मेरा ध्यान उनपर था। बाकी जो लोग पूल में थे उन सभी को तैराकी आती थी, वे लोग उसपर नजर रख रहे थे। उनमें से एक ने देखा कि ऋत्विक पूल के अंदर बीमार पड़ गया। उस समय ही उसे खींचकर बाहर निकाला गया। क्लब के एक सदस्य ने बताया कि वर्ष 2019 से ऋत्विक को तैराकी आती थी। हालांकि फिर कैसे वह स्वीमिंग पूल डूब गया? इस सवाल के जवाब में प्रशिक्षक ने बताया कि उनका अनुमान है कि पानी के नीचे ब्रीथ होल्डिंग के दौरान ही वह बीमार पड़ गया। तीन सेकेंड तक ब्रीथ होल्डिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग प्रशिक्षक से अनुमति लेकर करनी होती है। सोमवार को ऋत्विक ने ट्रेनर की बिना अनुमति के ही ब्रीथ होल्डिंग की और इसके कारण उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस स्वीमिंग पूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है और साथ ही वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

SCROLL FOR NEXT