फा‌इल फोटो 
कोलकाता सिटी

बीच-बचाव करने गये युवक पर चाकू से हमला

बेनियापुकुर के सीएनएमसी अस्पताल के निकट घटी घटना

कोलकाता : महानगर में सड़क दुर्घटना के बाद बीच-बचाव करने गये युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना बेनियापुकुर थानांतर्गत सीएनएमसी अस्पताल के निकट की है। घायल युवक का नाम रियाज़ डार (42) है। वह दक्षिण 24 परगना के कैनिंग का रहनेवाला है। उसे अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घटना 25 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे की है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, सीएनएमसी अस्पताल के सामने सिग्नल बंद होने के कारण एक छोटा हाथी गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। उसी समय सामने की ओर से आ रही एक स्कूटी चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी छोटा हाथी गाड़ी से टकरा गयी। हादसे के बाद स्कूटी सवार नीचे गिर गया। इसके बाद स्कूटी चालक और उसके साथी छोटा हाथी गाड़ी के चालक से झगड़ा करने लगे। घटनास्थल पर पास ही खड़े रियाज डार ने विवाद सुलझाने के इरादे से आगे बढ़े। लेकिन इस बीच छोटा हाथी गाड़ी तेजी से वहां से चली गई। इसके बाद स्कूटी चालक के बेटे सहित तीन लोगों ने मिलकर रियाज पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में रियाज डार के बाएं हाथ, पेट और माथे पर चोट आयी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के बाद से फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।

SCROLL FOR NEXT