कोलकाता : महानगर में चिकित्सा के फर्जी दस्तावेज के जरिए तत्काल टिकट खरीदने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना वेस्ट पोर्ट थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम डोमी यादव है। शनिवार को अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को अभियुक्त वेस्ट पोर्ट इलाके के एक टिकट काउंटर पर दक्षिण भारत जाने के लिए ट्रेन का तत्काल टिकट खरीदने पहुंचा था। आरोप है कि टिकट खरीदने के दौरान उसने चिकित्सा से जुड़े दस्तावेज पेश किये थे जो जांच में फर्जी निकले। इसके बाद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।