सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : भारत के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार एवं नेतृत्व शिखर सम्मेलनों में से एक 'वॉयस ऑफ यूथ 2026' का आयोजन 1-2 अगस्त को राजकुटीर, कोलकाता में होगा। यह राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के छात्रों, उद्यमियों, निवेशकों, शिक्षकों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं को एक मंच पर लाएगा। 'मैं से पहले हम, हम से पहले मैं' की भावना पर आधारित इस पहल को उद्योगपति हर्षवर्धन नेवटिया का समर्थन प्राप्त है। देशव्यापी ऑनलाइन क्वालीफायर के बाद चयनित टीमें पांच प्रमुख क्षेत्रों में अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगी।
सम्मेलन में विशेषज्ञों के सत्र, नेटवर्किंग के अवसर, विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेष पैनल चर्चा तथा हर्षवर्धन नेवटिया के साथ एक विशेष फायरसाइड चैट भी आयोजित की जाएगी। वॉयस ऑफ यूथ के संस्थापक मनन बागरेचा ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को यह विश्वास दिलाना है कि वास्तविक बदलाव लाने के लिए उम्र नहीं, बल्कि विचार, नेतृत्व और पहल महत्वपूर्ण हैं।
आयोजन समिति अपने सहयोगियों यूको बैंक, नेचुरल ग्रुप, अनमोल, एसआरएमबी टीएमटी, टीटी गारमेंट्स, ताजा टीवी, सन्मार्ग, 91.9 फ्रेंड्स एफएम, टाई कोलकाता, बिसलरी लिमोनाटा और वाओ न्यूज का आभार व्यक्त करती है। वॉयस ऑफ यूथ 2026 पूरी तरह छात्रों द्वारा परिकल्पित और आयोजित एक राष्ट्रीय पहल है। ला मार्टिनियर फॉर बॉयज, कोलकाता के कक्षा 11 के छात्र मनन बागरेचा द्वारा स्थापित यह मंच देशभर के छात्रों को अपने विचार प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों से सीखने और भविष्य के अवसरों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।