कोलकाता : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर Desun Hospital की ओर से मंगलवार को Desun Cardio Care Walkathon 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था। वॉकथॉन में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, छात्रों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
वॉकथॉन को पश्चिम बंगाल सरकार की नगर मामलों एवं शहरी विकास मंत्री सुश्री अग्निमित्रा पॉल ने Desun Hospital से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने Desun Hospital से Acropolis Mall तक पैदल यात्रा की। इस दौरान नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में Desun Hospitals की CEO शाओली दत्ता, कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. संजीब कुमार पात्रा, डॉ. अविक करक, डॉ. बियास सामंत, डॉ. सौम्यजीत घोष, डॉ. झुलाना के. जेना, डॉ. सुदेब मुखर्जी और डॉ. कौशिक पॉल सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, स्कूली छात्र और आसपास के लोग भी वॉकाथॉन में शामिल हुए।
डॉ. संजीब कुमार पात्रा ने कहा कि जागरूकता, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के जरिए हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। वहीं शाओली दत्ता ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य केवल चिकित्सा सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली और खान-पान की आदतों से भी जुड़ा है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से रोजाना शारीरिक गतिविधि अपनाने, खान-पान पर ध्यान देने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई।