सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने मिस यूनिवर्स पश्चिम बंगाल की कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर 'महिला वेलनेस पहल' का आयोजन किया। वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने मिस यूनिवर्स पश्चिम बंगाल की कंटेस्टेंट्स के लिए हॉस्पिटल परिसर में एक स्वास्थ्य और वेलनेस स्क्रीनिंग और जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस पहल के तहत, मिस यूनिवर्स पश्चिम बंगाल 2026 की सभी कंटेस्टेंट्स ने नेत्र विज्ञान, त्वचा विज्ञान, दंत चिकित्सा और सामान्य वेलनेस सहित कई विभागों में विशेष परामर्श और स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करवाई।
कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, मनिका विश्वकर्मा ने शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित किया और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और निवारक देखभाल के महत्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, "पहली बार मैं किसी पेजेंट प्लेटफॉर्म को महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में सक्रिय रूप से बात करते हुए देख रही हूं, जो अक्सर एक उपेक्षित विषय रहा है। महिलाएं अक्सर सालों तक लक्षणों को नजरअंदाज करती रहती हैं, जिससे जरूरी जांच और इलाज में देरी होती है।
वहीं वुडलैंड्स हॉस्पिटल के एम.डी. और सी.ई.ओ. रूपक बरुआ ने 'वुडलैंड्स नेस्ट' के माध्यम से महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा के प्रति उसकी पुरानी प्रतिबद्धता के बारे में बात की। 'वुडलैंड्स नेस्ट' हॉस्पिटल का महिलाओं और बच्चों की देखभाल के लिए समर्पित विभाग है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलों के माध्यम से, हमारा उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और नियमित जांच के साथ निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।” यह पहल ‘मिस यूनिवर्स वेस्ट बंगाल’ के प्रतिभागियों और वुडलैंड्स हॉस्पिटल के बीच एक साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है।