फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

चलती बस में महिला का पर्स चोरी

काशीपुर थाना में मामला दर्ज

Deepak Mishra

कोलकाता: बस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता सोमा पॉल साहा ने इस संबंध में काशीपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 12 सितंबर 2026 की है। पीड़िता सुबह लगभग 11 बजे साउथ सिंथी बस स्टैंड से हाथी बागान जाने के लिए रूट नंबर 78/1 की बस में सवार हुई थीं।हाथी बागान बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि बस यात्रा के दौरान ही उनका काले रंग का पर्स चोरी हो गया है। पीड़िता के अनुसार, पर्स में लगभग 8 हजार रुपए की नकद राशि के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इनमें उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और कोषागार एवं लेखा निदेशालय का ओरिजिनल ऑफिस पहचान पत्र शामिल था। पीड़िता ने काफी तलाश की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामला दर्ज कर गुम हुए दस्तावेजों की बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।

SCROLL FOR NEXT