फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

ऐप बाइक राइडर पर महिला यात्री से बदसलूकी

पाटुली थाने में महिला ने दर्ज करायी शिकायत

कोलकाता : महानगर में एक ऐप बाइक राइडर पर महिला यात्री से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस संबंध में पाटुली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अभियुक्त बाइक राइडर ने अतिरिक्त रुपये की मांग की और बीच रास्ते में महिला को जबरन उतार दिया।

क्या है पूरा मामला

शिकायत के अनुसार, महिला ने सुबह साउथ विंड्स से गरियाहाट तक जाने के लिए ऐप के माध्यम से बाइक बुक की थी। वह नियमित रूप से इसी मार्ग पर ऐप बाइक सेवा का उपयोग करती रही हैं, जिसका विवरण उनके ट्रिप रिकॉर्ड से प्रमाणित किया जा सकता है। आमतौर पर चालक बाइपास होते हुए रूबी मोड़ से एंदालिया की ओर मुड़कर गंतव्य तक पहुंचते हैं। महिला का आरोप है कि अभियुक्त बाइक राइडर ने निर्धारित मार्ग से जाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से अतिरिक्त पैसे की मांग की। विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और पीड़िता को उनके बैग सहित पाटुली ग्लोरिफ्लोरा बस स्टैंड के पास जबरन उतार दिया। पीड़िता ने इसे उत्पीड़न का गंभीर मामला बताते हुए कहा कि एक महिला यात्री की सुरक्षा, सम्मान और न्यूनतम शिष्टाचार की खुलेआम अनदेखी की गई है। उन्होंने ऐप बाइक राइडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT