फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

जालसाज ने महिला से लूटे 26 ग्राम सोने के आभूषण

इंटाली थाना इलाके की घटना

कोलकाता: महानगर में कीमती गिफ्ट देने के बहाने एक जालसाज ने महिला से 26 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना इंटाली थाने के मुंशीबाजार इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, इंटाली की रहनेवाली मासी दास ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे, जब वे मुंशीबाजार इलाके में थीं, तभी उनकी मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को मित्रवत और भरोसेमंद दिखाकर महिला से कहा कि वह उसे एक विशेष गिफ्ट देना चाहता है। इसके लिए महिला को अपने सोने के आभूषण एक बैग में रखने को कहा।

भयभीत और भरोसा जताते हुए महिला ने आरोपी की बात मानकर सोने के कंगन और ब्रेसलेट एक बैग में रख दिए। आरोपी ने बैग लेते समय कहा कि थोड़ी देर बाद वह कीमती गिफ्ट लेकर आएगा। इसके बाद वह व्यक्ति महिला से बैग लेकर फरार हो गया।

बाद में ठगी का अहसास होने पर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी ने उसके विश्वास का दुरुपयोग कर उसे धोखा दिया और सोने की ज्वेलरी लेकर भाग गया।

पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि फिलहाल वे शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी का सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी ने इस तरह के संदिग्ध व्यक्ति को देखा हो, तो तुरंत सूचना दें।

SCROLL FOR NEXT