कोलकाता : बेलियाघाटा थाना अंतर्गत राम माधव दत्ता गार्डन लेन स्थित मकान से एक वृद्धा का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतका का नाम सोमा सरकार (59) हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर महिला को घर के अंदर फंदे से लटकता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।