फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 13.35 लाख रुपये की ठगी

हेस्टिंग्स थाने में दर्ज हुई शिकायत

कोलकाता : महानगर में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा का लालच देकर एक महिला से 13.35 लाख रुपये की ठगी की गयी। घटना को लेकर रार्शा हेगड़े ने हेस्टिंग्स थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

पीड़िता के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 को उन्होंने फेसबुक पर एक निवेश से संबंधित विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया। ग्रुप से जुड़ने के बाद एक महिला ने संपर्क किया और निवेश पर प्रतिदिन 10 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया। आरोप है कि जालसाजों ने पीड़िता के नाम पर एक फर्जी डीमैट अकाउंट बनाया। इसके बाद पीड़िता ने निवेश शुरू किया। शुरूआत में उन्होंने 15 हजार रुपये का निवेश किया और धीरे-धीरे कुल 13.37 लाख रुपये तक की राशि निवेश कर दी।

जब पीड़िता ने डीमैट अकाउंट से राशि निकालने का अनुरोध किया, तो अभियुक्तों ने 7 लाख रुपयेे कमीशन के रूप में जमा करने की मांग की। इसी दौरान पीड़िता को इस पूरे नेटवर्क के फर्जी और धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।

इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत हेस्टिंंग्स थाना और लालबाजार साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT