फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

पालतू कुत्ते के हमले में महिला घायल, मामला दर्ज

पंचशायर के नयाबाद एवेन्यू इलाके की घटना

कोलकाता : महानगर में पालतू कुत्ते के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पंचशायर थाना अंतर्गत नयाबाद एवेन्यू इलाके की है। इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, जब वह पंचशायर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाबाद एवेन्यू स्थित आरोपितों के मकान के सामने से गुजर रही थीं, उस समय उनके पालतू कुत्ते को बिना किसी पट्टे या मज़ल के खुला छोड़ दिया गया था। अचानक और बिना किसी उकसावे के कुत्ते ने पीछे से उन पर हमला कर उनके हाथ में गंभीर चोट पहुंचाई।

घटना के बाद पीड़िता को तत्काल बाघाजतीन स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 29 अगस्त 2025 को भी इसी कुत्ते द्वारा इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पंचशायर थाने में दर्ज कराई गई थी। हालांकि, आरोपितों के आश्वासन के आधार पर कि वे कुत्ते के संबंध में आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएंगे, पीड़िता ने सद्भावना में उस शिकायत को वापस ले लिया था। आरोप है कि आश्वासन के बावजूद आरोपितों ने कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए, जिससे उनकी लापरवाही और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। इसी लापरवाही के कारण यह ताजा घटना घटी। महिला ने कुत्ते के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT