फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

मामला वापस नहीं लेने पर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला

सर्वे पार्क थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : किराए के मकान में घुसकर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट और रसोई के चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका चटर्जी (29) ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका चटर्जी ने बांकुड़ा जिला अदालत में अपने पति मानव मुखर्जी (30) के खिलाफ 17 जून 2026 को घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का मामला (केस संख्या 181) दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे उसका पति बिना उसकी अनुमति के उसके किराए के घर में जबरन घुस आया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता पर अदालत में दर्ज मामले वापस लेने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, कपड़े फाड़े, बाल खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने रसोई से चाकू उठाकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला करने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर भागी और पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मारपीट, डराने-धमकाने और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT