कोलकाता : बड़तल्ला थाना क्षेत्र के उमेश दत्त लेन स्थित एक घर से सोने के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने संजना दास नामक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, घर से सोने की बालियां, चेन, अंगूठी और भारी कान के झुमके समेत कई आभूषण चोरी होने की शिकायत इस महीने की शुरुआत में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संजना दास को गिरफ्तार किया।
पूछताछ और चोरी के गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस ने हिरासत की मांग की। अदालत ने आरोपी महिला को 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।