कोलकाताः महानगर कोलकाता और आसपास के जिलों में आगामी सात दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे तापमान में कोई खास वृद्धि या कमी नहीं होगी।
कोलकाता स्थित अलीपुर मौसम दफ्तर का कहना है कि अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, और इन दिनों में तापमान में कोई परिवर्तन भी नहीं होगा। उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह से हवाओं को रुख बंगाल की तरफ होने के कारण यहां तापमान स्वाभाविक से कम ही रहेगा।
कोलकाता और आसपास के जिलों में न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। ऐसा एक सप्ताह तक चलने की संभावना है। सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। उसी तरह रात के समय भी गुनगुनी ठंड का एहसास होगा
उत्तर बंगाल में भी मौसम सामान्य दिनों की तरह ही रहेगा, लेकिन स्वाभाविक से भी कम तापमान रहेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिपोंग और उत्तर दिनाजपुर जिलों में अगले दो दिनों तक हल्का कुहासा हो सकता है।