वित्त मंत्री द्वारा राज्य बजट में 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा की 
कोलकाता सिटी

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान: श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर सरकारी छुट्टी

स्मारक संरक्षण के लिए 200 करोड़ रुपये, बंगाल बजट में बड़ा ऐलान

Madhur Chaturwadi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य बजट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने घोषणा की कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि उनके स्मृति संरक्षण और विकास कार्यों के लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस राशि से विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। योजना के तहत हावड़ा के जिराट (हुगली जिले के बालागढ़ ब्लॉक) में स्थित डॉ. मुखर्जी के पैतृक घर का व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही वहां एक स्मारक, उनके नाम पर एक पुस्तकालय और एक पार्क का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि उनकी स्मृति को संरक्षित और सहेजा जा सके।

इसके अलावा, सरकार ने यह भी घोषणा की है कि राज्य में 125 फीट ऊंची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए भूमि पूजन 6 जुलाई को किए जाने की योजना है। हालांकि प्रतिमा का सटीक स्थान अभी तय नहीं किया गया है।

राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि 23 जून से 6 जुलाई तक “श्यामा प्रसाद मुखर्जी पक्ष” के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उनके जीवन और योगदान पर विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से उनके कार्यों पर व्यापक चर्चा को बढ़ावा देना है।

SCROLL FOR NEXT