कोलकाता सिटी

आयुष्मान, एम्स, मेडिकल हब से बदलेगी बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था

बनाए जाएंगे नए मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में ‘जीवन शक्ति’ को जनकल्याण का आधार बनाते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए 3,100 करोड़ रुपये के प्रावधान, उत्तर बंगाल में एम्स, नए मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों, जन औषधि केंद्रों, एएमआरआईटी स्टोर, आयुष विभाग और मेडिकल टूरिज्म हब की स्थापना की घोषणा की है। इन कदमों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और आधुनिक बनाना है।

1. आयुष्मान भारत योजना पर 3,100 करोड़ रुपये

- आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) लागू होगी।

-लगभग 7 करोड़ लोग होंगे लाभार्थी।

- प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज।

2. उत्तर बंगाल में एम्स और कैंसर अस्पताल

- उत्तर बंगाल में एक एम्स की स्थापना।

- उत्तर बंगाल में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा।

-सुंदरबन, पुरुलिया और दार्जिलिंग में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित होंगे।

3. सूरी अस्पताल होगा मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड

-बीरभूम के सूरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाया जाएगा।

4. जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाओं की उपलब्धता

-प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) लागू होगी।

-50 से 80 प्रतिशत कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

5. सभी जिलों में खुलेंगे AMRIT स्टोर

-जीवनरक्षक दवाएं, सर्जिकल सामग्री और मेडिकल इम्प्लांट 50 से 90 प्रतिशत तक छूट पर मिलेंगे।

-सभी जिला एवं उप-मंडलीय अस्पतालों में AMRIT स्टोर खोले जाएंगे।

6. चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना

-अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग, दक्षिण दिनाजपुर और पश्चिम बर्दवान में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

7. बढ़ेंगी MBBS और PG सीटें

- 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 650 नई MBBS सीटें जोड़ी जाएंगी।

-450 से अधिक PG सीटें बढ़ाने की योजना।

8. अलग AYUSH विभाग का गठन

-आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी को बढ़ावा।

-राज्य मुख्यालय और फील्ड स्तर पर नई संरचना विकसित होगी।

9. पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनेंगे

-निजी क्षेत्र की भागीदारी से पांच मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे।

-सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड मुफ्त या रियायती दर पर उपलब्ध होंगे।

10. अस्पतालों का उन्नयन और ट्रॉमा सेंटर

-हरिपाल, बामनगोला, फरक्का, दीघा, झालदा और मानबाजार अस्पताल अपग्रेड होंगे।

-दीघा, दार्जिलिंग और फरक्का में ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

11. सुंदरबन में मोटर-बोट एम्बुलेंस सेवा

-द्वीपीय क्षेत्रों के लिए मोटर-बोट एम्बुलेंस शुरू होगी।

- द्वीपों में प्रसूति केंद्र भी खोले जाएंगे।

12. मरीजों के लिए आवास और बेहतर भोजन

-मुंबई और वेल्लोर में इलाज कराने वालों के लिए पीपीपी मॉडल पर किफायती आवास।

-सरकारी अस्पतालों में ‘फुल राइस डाइट’ की दर 56.64 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये प्रतिदिन की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT