कोलकाता सिटी

सिद्धिविनायक देवस्थानम में लायंस क्लब द्वारा वाटर कूलर स्थापित, श्रद्धालुओं को मिली राहत

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक देवस्थानम में बुधवार, 10 जून 2026 को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 'वाटर कूलर' का शुभारंभ किया गया। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322B1 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस पुनीत कार्य हेतु वाटर कूलर का दान श्री प्रदीप कुमार लुहारिवाला द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मंजू चामरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में CS/CT दक्षा शाह और लायन प्रदीप नायर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता ए-वन सिटी के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष लायन अनिल सोमानी और सचिव अमर झाझरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्लब के अन्य वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से सी डब्लू बी टी ए के अध्यक्ष सुशील पोद्दार, रामकिशोर लुहारिवाला, राजेश लुहारिवाला, संजय पोद्दार, अनिल सोमानी, लायन विनोद अग्रवाल, लायन दीपक चपरिया, लायन राजेश लुहारिवाला और लायन प्रदीप खेतान शामिल रहे।

सिद्धिविनायक देवस्थानम में पेयजल की इस सुविधा के उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं में काफी हर्ष का माहौल है। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे लोक-कल्याणकारी कार्यों में लायंस क्लब सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

SCROLL FOR NEXT