विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 
कोलकाता सिटी

कोलकाता में विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली ने की अध्यक्षता

Ravi

कोलकाता : विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक स्प्रिंग क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जोन-7 के अध्यक्ष किशन गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में देशभर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में संस्थापक सुशील ओझा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल सोती, धर्मनारायण जोशी, राधेश्याम शर्मा ‘गुरुजी’, विधायक डॉ. राजेश कुमार एवं विजय ओझा, विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बसोतिया तथा ISPAC की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में स्थापित भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा ‘शक्तिपुंज परशुराम’ के अनावरण की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके लिए 4 दिसंबर 2026 को अयोध्या से आमंत्रण रथयात्रा शुरू होगी।

परशुराम मूर्ति स्थापना समिति में धर्मनारायण जोशी को चेयरमैन, परमेश्वर शर्मा को अध्यक्ष और रमेश शर्मा को संयोजक बनाया गया। अनुशासन उच्चाधिकार समिति की अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा करेंगे, जबकि श्रीकांत पाराशर संयोजक होंगे।

समिति में डॉ. विजय बसोतिया, अशोक पारीक, महावीर प्रसाद शर्मा, कुलदीप व्यास, जितेंद्र कुमार भारद्वाज, लोकेश शर्मा, बनवारीलाल सेवदा, रामनारायण भैरवलाल शर्मा और हरिनारायण व्यास को सदस्य बनाया गया।

SCROLL FOR NEXT