कोलकाता :अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा, पश्चिम बंगाल की ओर से नवरात्रि उत्सव का आयोजन काशीपुर स्थित सर्वमंगला मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा का शृंगार, भजन-कीर्तन और भोग वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा विधायक रितेश तिवारी को महासभा की ओर से सम्मानित किया गया। विधायक रितेश तिवारी ने अपने संबोधन में समाज के विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण सामाजिक प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
प्रख्यात गायिका-अभिनेत्री एवं महासभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन की पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं। प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में मां दुर्गा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर जैसे असुरों का संहार कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें यह प्रेरणा देती है कि नारी अन्याय और अंधकार का अंत करने में सक्षम है। समारोह में प्रदेश संगठन सचिव सुमन सिंह, सोदपुर इकाई की अध्यक्ष सुनीता सिंह, महासचिव आशा सिंह, कार्यकारिणी सदस्य इंदु पाण्डेय, महानगर इकाई की अध्यक्ष मीनू सिंह, संरक्षक गिरिजा दारोगा सिंह, गिरिजा दुर्गादत्त सिंह और ज्योति सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहीं।
इसके अलावा महासभा की महासचिव इंदु सिंह, उपाध्यक्ष ललिता सिंह एवं विद्या सिंह, सचिव सुनीता सिंह, संगठन सचिव रीना सिंह, संयुक्त सचिव गीता सिंह तथा मीरा सिंह, प्रेमशीला सिंह, सरोज सिंह, पूनम सिंह और लाजवंती सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
नारी शक्ति महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला साव, मीनाक्षी तिवारी, रंजना त्रिपाठी और बेबीश्री भी उपस्थित थीं।