वनबंधु परिषद कोलकाता 
कोलकाता सिटी

वनबंधु परिषद कोलकाता चैप्टर का वार्षिक समारोह संपन्न

‘राजाधिराज यात्रा’ ने बांधा समां

Ravi

कोलकाता : ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत वनबंधु परिषद के कोलकाता चैप्टर का वार्षिक समारोह शनिवार को धनोधान्यो ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीमट्री एंटरटेनमेंट की ओर से भव्य संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ‘राजाधिराज यात्रा – कृष्ण लीला आपके द्वार’ का मंचन किया गया।

विक्रम स्वरूप ने किया उद्घाटन, रूपा अग्रवाल ने बताई संस्था की भूमिका

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम उच्चारण और वंदेमातरम् के साथ हुआ। एफटीएस संस्कार गुरुकुल के बच्चों ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। पहाड़पुर कूलिंग टावर्स लिमिटेड के चेयरमैन विक्रम स्वरूप ने समारोह का उद्घाटन किया।

चैप्टर अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता एवं परिषद की राष्ट्रीय महासचिव रूपा अग्रवाल ने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए एकल अभियान के योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुराग चौधरी ने संस्था के कार्यों की सराहना की।

कृष्ण लीला की प्रस्तुति बनी समारोह का मुख्य आकर्षण

समारोह में ‘राजाधिराज यात्रा’ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की ब्रज से मेवाड़ और मथुरा से द्वारका तक की यात्रा तथा श्रीनाथजी और द्वारकाधीश के स्वरूपों का चित्रण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार चेतानी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण अग्रवाल ने दिया। उल्लेखनीय है कि वनबंधु परिषद देश के 18 राज्यों में 39 चैप्टरों के माध्यम से 46,114 एकल विद्यालय संचालित कर रही है, जिनसे 12,23,447 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT