फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

वाटगंज से 47 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

वाटगंज इलाके से कोलकाता पुलिस की एसटीएफ की टीम ने तीन कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन दास, रोशन सिंह और शेख अकरम अली के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 47 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो गाड़ियों को भी जब्त किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर लालबाजार एसटीएफ के अधिकारियों ने वाटगंज इलाके में छापेमारी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ा गया। मौके से दो गाड़ियां भी जब्त की गईं। शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थों की तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं।
SCROLL FOR NEXT