प्रो. कल्याणमल लोढ़ा और आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री के चित्रों का अनावरण 
कोलकाता सिटी

CU में प्रो. कल्याणमल लोढ़ा और आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री के चित्रों का अनावरण

‘हिन्दी आचार्य परम्परा और कलकत्ता विश्वविद्यालय’ विषय पर हुई संगोष्ठी

Ravi

कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय के चन्द्रमुखी सभागार में हिन्दी विभाग के पूर्व आचार्य प्रो. कल्याणमल लोढ़ा और आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया गया। हिन्दी विभाग और भारतीय शिक्षण मंडल, दक्षिण बंग प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ‘हिन्दी आचार्य परम्परा और कलकत्ता विश्वविद्यालय’ विषय पर संगोष्ठी भी हुई।

सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय की ओर से पुस्तकालय के अध्यक्ष भरत जालान और मंत्री दुर्गा व्यास ने दोनों चित्र प्रदान किए। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. राजश्री शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्व आचार्यों के योगदान को याद किया और आयोजन के प्रेरक डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने प्रो. लोढ़ा, आचार्य शास्त्री और आचार्य ललिता प्रसाद सुकुल के अध्यापकीय कौशल, विद्वत्ता और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सत्या उपाध्याय ने आचार्य शास्त्री को भारतीय ज्ञान परंपरा का विद्वान, श्रेष्ठ शिक्षक और देशभक्त बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत शोधार्थी प्रियंका कुमारी सिंह के शक्ति मंत्र से हुई। प्रीतम रजक ने भारतीय शिक्षण मंडल का ध्येय श्लोक प्रस्तुत किया। डॉ. रामप्रवेश रजक ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि शुभंकर मिश्र के कल्याण मंत्र पाठ के साथ समारोह संपन्न हुआ। इसमें शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT