कोलकाता सिटी

नेताजीनगर में वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद

वृद्ध का बेटा दिल्ली और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती है

कोलकाता : नेताजीनगर थानांतर्गत राजा एस.सी. मल्लिक रोड स्थित मकान से एक वृद्ध का सड़ा गला शव बरामद किया गया। मृतक का नाम आशुतोष दास (78) है। वह घर में अकेले ही रहता था। उसका बेटा दिल्ली में जबकि बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। वह अपने 4 मंजिला मकान में अकेले रहता था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9 बजे वृद्ध के मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा बंद पाया। पुलिस के आवाज देने पर भी अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मकान में प्रवेश करते ही सीढ़ी के बगल में वृद्ध का सड़ा-गला शव पड़ा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृत वृद्ध पिछले 10 साल से मकान में अकेले ही रहता था। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी। उसका बेटी दिल्ली में रहता है। उसकी बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। उसका कपड़ा और साड़ी प्रिंटिंग का व्यवसाय था। उसे कई बीमारियां थीं। पुलिस की ओर से उसके बेटे को घटना की जानकारी दे दी गयी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि प्राथमिक अनुमान है कि उम्रजनित बीमारी के कारण वृद्ध की मौत हुई है।

SCROLL FOR NEXT