मुनि श्री जिनेश कुमार 
कोलकाता सिटी

सास-बहू रिश्तों में समझदारी और विश्वास जरूरी : मुनि श्री जिनेश कुमार

सास - बहु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

हावड़ा : तेरापंथ महिला मंडल, उत्तर हावड़ा की ओर से योगक्षेम विहार स्थित योगक्षेम सभागार में सास-बहू प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में हुआ।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा डॉ. सूरज बरड़िया उपस्थित रहीं।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय प्रशिक्षण का युग है और पारिवारिक रिश्तों को भी समझ एवं व्यवहार का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सास-बहू का रिश्ता अधिकार नहीं, बल्कि साझेदारी, विश्वास और समझदारी पर आधारित होना चाहिए।

अहंकार, अविश्वास और अधिकार भावना परिवार में तनाव पैदा करते हैं, जबकि प्रेम, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान से घर का वातावरण सुखद बनता है।

मुनि श्री परमानंद ने सास-बहू के रिश्ते को भरोसे का रिश्ता बताते हुए कहा कि आपसी विश्वास से परिवार में खुशहाली आती है। डॉ. सूरज बरड़िया ने कहा कि दोनों को एक-दूसरे को समझने के लिए समय देना चाहिए तथा सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ।

सुजाता दुगड़ ने स्वागत वक्तव्य दिया। मंडल की बहनों ने परिसंवाद प्रस्तुत किया, जबकि मंजू कोठारी और प्रीति सिंघी ने सास-बहू की भूमिकाओं में अनुभव साझा किए। संचालन सरिता राखेचा और आभार बबीता कोठारी ने व्यक्त किया।

SCROLL FOR NEXT