कोलकाता : कोलकाता में पहली बार श्रीभूमि उड़ान की ओर से ‘डांडिया जैमिंग’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वी.आई.पी. रोड, लेकटाउन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उड़ान की चेयरपर्सन किरण अग्रवाल एवं सभापति मधु अग्रवाल ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि डांडिया जैमिंग को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर भी शुरू किया गया है। विभिन्न कॉम्प्लेक्स एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे इसमें पंजीकरण करा रहे हैं।
आयोजन में गुजरात एवं कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। डांडिया और गरबा के साथ डी.जे. तथा विभिन्न कॉम्पिटिशन राउंड भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
वहीं, जूरी द्वारा डांडिया किंग एवं डांडिया क्वीन का चयन भी किया जाएगा।संस्था की सचिव प्रभा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का परिचय कराया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन को सफल बनाने में सुनीता अग्रवाल, निशू केजरीवाल, नीलम शर्मा, भावना, नीतू अग्रवाल, सरिता मनोज शर्मा, रूमा, रमेश पटेल, सुनीता, सुभाष-डिम्पल, अलका धांधनिया, श्वेता, गोपाल टेबरीवाल, सीमा विशाल एवं रश्मि संजय सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन उमा झंवर ने किया।