सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : नियुक्ति घोटाली की दो अभियुक्त पारना बोस और समरजीत आचार्य सरकारी गवाह बनने को राजी हो गए हैं। उन्होंने माफीनमा दायर करते हुए कहा है कि उनकी जानकारी में जितनी बातें हैं वह सच-सच बताएंगे। वे पूरे घटनाक्रम और इनसे जुड़े व्यक्तियों के बारे में खुलासा करेंगे। अदालत में उनके माफीनामे को स्वीकार कर लिया है। सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज ने 3 सितंबर को उन्हें अपना बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।