फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

महानगर में अलग-अलग चोरी की घटनाओं में दो गिरफ्तार

गरियाहाट और नारेकलडांगा इलाके की घटना

कोलकाता: शहर में सोने के गहनों की चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारकेलडांगा और गरियाहाट थाने के क्षेत्र में यह घटनाएं सामने आई हैं।

नारकेलडांगा थानांतर्गत कसाई बस्ती सेकेंड लेन में एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान एक व्यक्ति मो. अजहर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को मोचीपाड़ा इलाके से पकड़कर हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसके घर से मूल्यवान सोने के गहने चुरा लिए। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अभियुक्त के पास से आभूषण नहीं बरामद हुआ है।

इसी तरह, गरियाहाट थानांतर्गत हिंदुस्तान पार्क इलाके में भी एक घर से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया। पीड़िता संहिता मौलिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर से उसके ड्राइवर ने 100 छोटी सोने की अंगूठी, एक कंगन और अन्य गहने चुरा लिए। चोरी गए गहनों की कुल कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ड्राइवर रवि खारा, जो बांसद्रोणी इलाके का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया।

दोनों मामलों में पुलिस ने कहा है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही चोरी की पूरी योजना और जुड़ाव का खुलासा होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह घटनाएं यह दर्शाती हैं कि भरोसेमंद लगे लोगों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

कोलकाता पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में मूल्यवान सामान सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर दें। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गहन जांच जारी है और जल्द ही सभी चोरी हुए गहनों को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT