गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर 
कोलकाता सिटी

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर चार युवकों से ठगी

शेक्सपियर सरणी थाने में दर्ज हुआ मामला, दो गिरफ्तार

कोलकाता : भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार युवाओं से धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज थमाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपकर उनसे मोटी रकम ऐंठ ली। घटना के संबंध में शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम विनोद तिवारी और अर्णव चक्रवर्ती हैं। शुक्रवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उसे 2 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया ।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना 20 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 2:05 बजे की है। पुलिस के अनुसार विनोद तिवारी और अर्णव चक्रवर्ती ने एक आपराधिक साजिश के तहत चार युवकों तन्मय दंडपाट, संजीव घोष, सौगत रॉय और अंकन बिशुई को झांसे में लिया। आरोपियों ने दावा किया कि वे भारतीय स्टेट बैंक की चौरंगी शाखा में उनके लिए नौकरी की व्यवस्था करेंगे। आरोपियों ने पीड़ितों को एसबीआई का फर्जी और जाली नियुक्ति पत्र सौंपा और उन दस्तावेजों को पूरी तरह से असली व प्रामाणिक बताया। पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया गया कि उन्हें स्टेट बैंक में नौकरी मिल गई है। इसके बदले में आरोपियों ने उनसे भारी रकम ऐंठ ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर शिकायत दर्ज कराई गई।


SCROLL FOR NEXT