फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

ईस्ट बंगाल ग्राउण्ड से बिजली का तार चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों को 16 सितंबर तक जेल हिरासत

कोलकाता : ईस्ट बंगाल क्लब ग्राउण्ड से बिजली का तार चुराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मैदान थाना पुलिस ने इस चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम सुकुमार सरदार और बापी दास हैं। सूत्रों के अनुसार, चोरी की यह घटना गत 16 अगस्त को हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को सुकुमार और बापी को धर दबोचा।

मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोलकाता की बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को 16 सितंबर तक के लिए जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT