गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल 
कोलकाता सिटी

टेंगरा में मोबाइल छिनताई के आरोप में दो गिरफ्तार

टेंगरा के डीसी दे रोड की घटना

कोलकाता : शनिवार शाम टेंगरा इलाके में एक युवक से मोबाइल फोन की छिनतई की घटना सामने आई है। यह घटना शाम करीब 6:30 बजे टेंगरा थानांतर्गत डीसी डे रोड पर घटी, जब दो बाइक सवार युवकों ने राह चलते व्यक्ति का मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विवेक रॉय (24) और रोहित राजबंशी (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तपसिया इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और अपराध में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मोहम्मद जुमन नामक युवक डीसी डे रोड से गुजर रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और अचानक उसका मोबाइल फोन झपट लिया। जुमन ने तुरंत ‘चोर-चोर’ चिल्लाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की। संयोग से, उसी समय इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने शोर सुनकर तुरंत हरकत में आते हुए बाइक सवारों का पीछा शुरू किया। थोड़ी ही दूरी पर एक स्कूल के पास पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मोहम्मद जुमन की लिखित शिकायत के आधार पर टेंगरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर फिलहाल हिरासत में रखा है।

SCROLL FOR NEXT