फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

फर्जी पुलिस बनकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

कसबा थाना इलाके की घटना

कोलकाता: कसबा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से पुलिस का स्टिकर लगी गाड़ी में घूमने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिक घोष और आकाश घोष के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कसबा इलाके में एक संदिग्ध कार घूम रही थी, जिस पर 'पुलिस' लिखा हुआ था। गश्त कर रही कसबा थाना पुलिस को उन पर संदेह हुआ, जिसके बाद गाड़ी को रोककर उनसे पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने और पुलिस विभाग से कोई संबंध न होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लंबी पूछताछ के बाद शनिवार देर रात ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एडवोकेट सौमेन सरकार ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने और यह पता लगाने के लिए कि वे पुलिस के नाम का दुरुपयोग किस उद्देश्य से कर रहे थे, उनकी हिरासत की मांग की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभिक घोष और आकाश घोष को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन युवकों ने पुलिस की पहचान का इस्तेमाल कर पहले भी किसी आपराधिक घटना या उगाही को अंजाम दिया है।


SCROLL FOR NEXT