फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

टैक्सी से मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

चेतला थाना इलाके की घटना

कोलकाता: चेतला थाना अंतर्गत चेतला सेंट्रल रोड पर एक टैक्सी से मोबाइल चुराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम अरबाज खान (26) और राहुल मल्लिक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करया थाना क्षेत्र के ब्रॉड स्ट्रीट निवासी अशोक यादव, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं, शनिवार सुबह अपनी टैक्सी में सो रहे थे। उनकी टैक्सी चेतला सेंट्रल रोड पर श्री श्री अकादमी के गेट नंबर 3 के पास खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने डैशबोर्ड पर रखा उनका मोबाइल फोन पार कर दिया। शनिवार सुबह उन्होंने इस संबंध में चेतला थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सब-इंस्पेक्टर सोमेश मजूमदार और एसआई संदीप पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिससे दो संदिग्धों की पहचान हुई। तकनीकी इनपुट और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले अरबाज खान (26) को चेतला के कालाबागान इलाके से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी राहुल मल्लिक (25) को भी दबोच लिया, जो जैनुद्दीन मिस्त्री लेन का निवासी है। चोरी किया गया मोबाइल फोन राहुल के पास से बरामद कर लिया गया है । दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 22 अप्रैल 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT