स्व. नीलकांत दास को दी गई श्रद्धांजलि  
कोलकाता सिटी

स्व. नीलकांत दास को दी गई श्रद्धांजलि

15 शिक्षक ‘समाज रत्न’ से सम्मानित

कोलकाता : शिक्षक दिवस के अवसर पर केसरिया युवा मंच एवं राष्ट्रीय मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मैदान रेफरी क्लब में स्व. नीलकांत दास जी की श्रद्धांजलि सभा एवं ‘समाज रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित वी. शर्मा, नेशनल प्रेसिडेंट, राष्ट्रीय मानव सेवा ट्रस्ट ने किया।

समारोह के दौरान रेलवे में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले लिलुआ युवा विश्वकर्मा कल्याण समिति के 15 शिक्षकों को ‘समाज रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. देव श्लोक शर्मा ने प्रदान किए।

स्व. नीलकांत दास जी के सुपुत्रों लक्ष्मीकांत दास एवं पार्थसारथी दास ने उपस्थित सदस्यों को अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में चांदनी मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के प्रमुख व्यापारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात करीब 551 लोगों ने भोजन-प्रसाद ग्रहण किया।

SCROLL FOR NEXT