कोलकाता : नागरिक स्वास्थ्य संघ के अंतर्गत संघश्री में पारंपरिक डांडिया-गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघश्री डांडिया ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गीत-संगीत की धुन पर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
संघश्री की अध्यक्ष वर्षा डागा एवं नागरिक स्वास्थ्य संघ के सचिव विकास चंद चांडक ने आयोजन की जानकारी दी। संघ के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार डागा ने कहा कि डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि देवी मां की आराधना और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा सामाजिक-धार्मिक उत्सव है।
कार्यक्रम में श्रेष्ठ पोशाक का पुरस्कार मंजू पेड़ीवाल को प्रदान किया गया। वहीं, श्रेष्ठ गरबा-डांडिया नृत्य के लिए तिशा सोनी, लावण्या शर्मा, चेतना सिंह और अनिष्का सिंह को सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में गोवर्धन मूंधड़ा, संजय मूंधड़ा, अशोक दुजारी, बसंत (झबरू) दुजारी, संजय सांगानेरिया, हरि सोनी, मधुसूदन सफ्फड़, टीकमचंद चंगोईवाला, आशीष सिंह, सागरिका सोम और गणेश प्रसाद लाखोटिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।