फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

सालबनी जमीन घोटाला : तृणमूल कार्यकर्ता अमित घोष गिरफ्तार

सुमित राय की गिरफ्तारी के 4 दिन बाद CID का बड़ा एक्शन

Deepak Mishra

कोलकाता : सालबनी जमीन घोटाला मामले में सीआईडी ने सोमवार को तृणमूल कार्यकर्ता और जमीन का कथित दलाल अमित घोष को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय की इसी मामले में हुई गिरफ्तारी के ठीक चार दिन बाद हुई है। पश्चिम मिदनापुर की पुलिस एक अधिकारी ने बताया, ''सीआईडी से हमें एक रिक्विजिशन मिला था। उसी के आधार पर अमित घोष को गिरफ्तार कर सीआईडी के हवाले कर दिया गया।''

चार्जशीट के बाहर का आरोपी शिकंजे में

सालबनी थाना क्षेत्र के गायघाटा निवासी अमित घोष का नाम मूल शिकायत में दर्ज था। हालांकि, सीआईडी द्वारा 2 सितंबर को दाखिल की गई चार्जशीट में उसका नाम शामिल नहीं था। इस चार्जशीट में मिदनापुर के पूर्व विधायक सुजय हाजरा समेत चार लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें से एक आरोपी जमानत पर बाहर है जबकि दो अन्य फरार हैं।

देर रात की गुप्त बैठकों का खुलासा

जांच अधिकारी अब मामले में गिरफ्तार सुमित राय की संलिप्तता की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सुमित रॉय अक्सर देर रात मिदनापुर पहुंचता था। वह पूर्व विधायक सुजय हाजरा के अलावा जिले के युवा तृणमूल नेताओं के साथ गुप्त बैठकें करता था। सीआईडी की टीम अब इन युवा नेताओं की पहचान करने में जुटी है। तफ्तीश के मुताबिक, सुमित रॉय अंधेरा होने के बाद डेबरा, खड़गपुर, मिदनापुर, सालबनी और घाटाल के रास्तों से यात्रा करता था और बैठकों के बाद तड़के ही मिदनापुर शहर से निकल जाता था।

SCROLL FOR NEXT