File Photo 
कोलकाता सिटी

टीएमसी ने पांच प्रवक्ताओं को भेजा 'शोकॉज' नोटिस

पार्टी विरोधी बयान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

कोलकाता: विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर असंतोष और अनुशासनहीनता के मामले सामने आने लगे हैं। पार्टी नेतृत्व की बार-बार चेतावनी के बावजूद कई नेता सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं, जिससे संगठन की छवि पर असर पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है।

इसी क्रम में टीएमसी ने अपने पांच प्रवक्ताओं को शोकॉज नोटिस जारी किया है। इन सभी को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है। जिन नेताओं को शोकॉज किया गया है उनमें कोहिनूर मजूमदार, ऋजु दत्ता, कृष्णेंदुनारायण चौधरी, पापिया घोष और कार्तिक घोष शामिल हैं। पार्टी की अनुशासन समिति की ओर से डेरिक ओ’ब्रायन ने यह नोटिस जारी किया है।

नोटिस में पूछा गया है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और सार्वजनिक रूप से विवादित बयान देने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व अब संगठन को मजबूत करने और अनुशासन पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

SCROLL FOR NEXT