राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
दक्षिण 24 परगना : हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने एक तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अलाउद्दीन तरफदार है। वह तृणमूल बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है। वह कैनिंग थाना क्षेत्र के दीघीरपाड़ ग्राम पंचायत के उत्तर अंगदबेड़िया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो बंदूक और चार कारतूस बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस के एक बूथ अध्यक्ष के घर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान तृणमूल नेता के कब्जे से हथियार और बम बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। बरामद हथियारों और विस्फोटक को किस उद्देश्य से रखा गया था तथा इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।