Mamata Banerjee 
कोलकाता सिटी

तिलजला कांड: ममता ने कार्यशैली पर जताई नाराजगी

मेयर परिषद को कालीघाट तलब किया

कोलकाता: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम तथा मेयर परिषद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अपने कालीघाट स्थित आवास पर तलब किया। बैठक में कोलकाता नगर निगम के अधिकांश पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि चार मेयर परिषद सदस्य अनुपस्थित बताए गए।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान ममता ने तिलजला इलाके में कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि बिना मेयर परिषद की औपचारिक बैठक के इतना बड़ा फैसला कैसे लिया गया। इस पर नगर निगम की ओर से सफाई दी गई कि आपात स्थिति में निगम आयुक्त को ऐसी कार्रवाई का अधिकार होता है।

हालांकि, ममता इस स्पष्टीकरण से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखीं। उन्होंने नगर निगम के कामकाज, खासकर कानूनी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष व्यक्त किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने एक वकील को निगम के कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त करने का निर्देश भी दिया।

SCROLL FOR NEXT