फाइल फोटो। 
कोलकाता सिटी

रविवार से गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान

Narendra Kumar Singh

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में रविवार से गरज के साथ बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में शनिवार तक गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की आशंका है।

आईएमडी ने कहा, "रविवार से अनुकूल हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आने वाले सप्ताह में मौसम ठंडा होने की संभावना है।" आईएमडी ने बताया कि रविवार से जिलों में तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्यिसय की गिरावट आने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसकी तीव्रता दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार के उप-हिमालयी जिलों में आठ अप्रैल तक अधिक रहेगी।

SCROLL FOR NEXT