सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री श्री गवरजा माता वीआईपी अंचल के रजत जंयती समारोह के अन्तर्गत आयोजित त्रिदिवसीय गणगौर महोत्सव का शुक्रवार की शाम भव्य शुभारम्भ हुआ । श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के प्रांगण में आयोजित इस भव्य समारोह का आग़ाज़ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। संस्था के पुरुष और सदस्यों ने साथ मिलकर माता गवरजा के स्वागत में रचे गए कई सारे भाव भरे कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी । स्वर और संगीत की शानदार जुगलबंदी ने उपस्थित सभी श्रद्धालु जनों को भक्ति भाव रस से सराबोर कर दिया ।
राज्य के अग्निशमन एवं आपदा सेवा के मंत्री सुजीत बोस ने माता गवरजा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए आयोजन का शुभारम्भ किया । उन्होंने कहा कि शुरु से इस कार्यक्रम में आ रहा हूँ । यह देखकर आज काफी अच्छा लग रहा है कि इस आयोजन के संस्थापक और प्रेरणा स्त्रोत स्व. गोपाल दासजी सादानी के द्वारा कभी लगाए गये संस्कार रुपी पौधे ने आज एक विशाल वृक्ष का धारण कर लिया है । उद्घाटन कर्ता विजय नारायण राठी ( ऑर्बिट) ने सुंदर आयोजन की परिकल्पना तैयार करने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साधुवाद दिया।
उद्योगपति हरिकिशन राठी , पवन भालोटिया, नरेंद्र कुमार डागा ( वाइल्ड स्टोन) ने भी आयोजन की सरहाना की । संस्था के सभापति घनश्याम लाखोटिया ने सभी के प्रति आभार जताया और कहा कि संस्था ने सभी का साथ लेकर आयोजन को रजत स्वरुप देने का एक प्रयास किया है । संरक्षक नारायण दास मूंधड़ा, बजरंग लाल मालानी, किशन दुजारी, बिश्वनाथ थिरानी, बालचंद दूगड़, प्रकाश सादानी ने कहा हम आशा करते हैं कि सभी के लिए यह कार्यक्रम यादगार होगा । मंत्री नवनीत सादानी ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत महिला सदस्याओं ने गवर का बनौला, क्विज़ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुत बहुत ही सुंदर ढ़ंग से दी।
निर्णायक मंडली की सदस्याओं के रुप में उपस्थित श्रीमती जमुना हेड़ा, श्रीमती रेखा मीमानी व श्रीमती रश्मि एस सराफ ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की तारीफ की और उनका उत्साह बढ़ाया । संयोजक अशोक दुजारी व सहसंयोजक रमेश बाहेती व दीपक सादानी ने बताया कि इस अवसर 25 जोड़ों ने साथ मिलकर सामूहिक रुप से माँ गवरजा की आरती की । सुनील लाहोटी, विकास झंवर, विशाल मोहता, केशव सादानी, अमित मूंधड़ा, तरूण सोमानी, राजेश मोहता, विकास सादानी, सुरेश कोठारी , मुदित मालानी, केशव झंवर, श्रीमती रीता थिरानी, श्रीमती इंदु सादानी , श्रीमती संजना मालानी, श्रीमती नविता सादानी, श्रीमती अंजू दूगड़, श्रीमती श्रुति सादानी, श्रीमती बीना लोहिया, श्रीमती रिंकी सादानी व अन्य आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय रहें ।