फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

पार्किंग को केन्द्र कर दमकल कर्मी से मारपीट, तीन गिरफ्तार

पार्क स्ट्रीट थानांतर्गत मिर्जा गालिब स्ट्रीट की घटना

कोलकाता : मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना पार्क स्ट्रीट थानांतर्गत मिर्जा गालीब स्ट्रीट स्थित दमकल विभाग के मुख्यालय के सामने की है। आरोप है कि वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में नशे में धूत युवकों ने दमकल कर्मी से मारपीट की। पुलिस ने मामले में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के नाम पवन शर्मा, कृष्ण सरकार और आदर्श शर्मा है। रविवार को तीनों अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 2 मार्च तक जेल हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात तीन युवक मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित दमकल विभाग के मुख्यालय के सामने अपनी कार खड़ी कर रहे थे। उस समय गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वाहन हटाने के लिए कहा। आरोप है कि युवक वाहन हटाने को तैयार नहीं हुए और इस बात को लेकर उनकी सुरक्षा कर्मियों के साथ तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई की और उन्हें पीटा। इस घटना के बाद दमकल विभाग की ओर से पार्क स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

SCROLL FOR NEXT