कोलकाता सिटी

भक्ति, भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री ढांढण वाली दादी जी का विशेष महोत्सव

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अखिल भारतीय ढांढण महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्री ढांढण वाली दादी जी का विशेष महोत्सव विधान गार्डन में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। चार प्रहर व्यापी इस आयोजन में देश-भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने दादी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अखंड ज्योत, भजन-कीर्तन, महाप्रसाद तथा राजस्थान के प्रमुख देवी-देवताओं की झांकियों से वातावरण भक्तिमय रहा।

महोत्सव में परम पूजनीय पुण्डरीक महाराज एवं श्रीचंद मारू का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। आयोजन को दिशा देने में दिनेश बजाज (विधायक 2006–2011) का मार्गदर्शन प्रमुख रहा। इस अवसर पर श्री ढांढण वाली दादी जी की भव्य शोभायात्रा मिलेनियम पार्क से विधान गार्डन तक निकाली गई, जिसमें 100 से अधिक सुसज्जित गाड़ियों, देवी-देवताओं की झांकियों एवं दादी जी के त्रिशूल रूपी विग्रह ने विशेष आकर्षण बनाया। श्रीमती तारादेवी बजाज द्वारा आरती के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

देश के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार राजू मेहरा, रवि बेरीवाल, ज्योति खन्ना, करिश्मा चावला, देवेंद्र बैगनी, रोहित शर्मा (जिम्मी), सूरज शर्मा, विकास कपूर, मूलचंद बजाज, मोनू मोर, नरेन सोनी, जितेंद्र जैन, यशवंत सोनी एवं डॉली अग्रवाल की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समिति के मुख्य संरक्षक निर्मल भरतिया एवं अध्यक्ष शिवजी बजाज के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। वरिष्ठ मार्गदर्शकों शंकरलाल बजाज, संतोष बजाज, अशोक बजाज, ओमप्रकाश भरतिया, सुरेश बजाज, राजीव भरतिया, राजकुमार बजाज, निर्मल बजाज, श्यामसुंदर बजाज, सुशील बजाज, रमेश बजाज, संजय बजाज एवं राजेंद्र भरतिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिव नितेश भरतिया के नेतृत्व में प्रमोद बजाज (बजाज को), श्याम बजाज, संजय बजाज, दिनेश भरतिया, मनोज बजाज, पवन बजाज, अश्विनी बजाज, अंकित अग्रवाल, अंकित चौधरी, दीपक बजाज (सुरसंगीत), गोविंद बजाज, संदीप बजाज, पुष्पेंद्र चौधरी, गणेश चौधरी, दीपक चौधरी, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र बजाज, अंकित भरतिया एवं हर्ष बजाज सहित युवा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

महोत्सव में सुप्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं जनप्रतिनिधियों सहित सुशील गोयंका, विवेक गुप्ता, तारक सिंह, सजन सराफ, संदीप गर्ग, प्रदीप संघई, दिनेश मस्करा, प्रदीप ढेड़िया, भगवती प्रसाद सराफ, राजकुमार शर्मा, दीपक बैंक, मनमोहन बागड़ी, सुशील चौधरी, सुशील तुलस्यान, विनोद केडिया, संजय गोयनका, राजकुमार गोयनका, ईश्वरीप्रसाद गोयनका, सुभाष गोयनका, त्रिलोक चौधरी, अनूप चौधरी, दीपक सराफ, गोविंद मुरारी अग्रवाल, जयभगवान सांवरिया, महावीर प्रसाद रावत, बसंत दुजारी, हरि सोनी, अभिषेक आसोपा, सुधांशु सिंघानिया, हरीश सिंघानिया, आशीष सिंघानिया, इंदिरा सिंघानिया, पद्मश्री पोद्दार, राकेश पोद्दार, विनय पोद्दार, रामावतार जोशी, वेदप्रकाश जोशी, पवन जैन, श्रीराम मारू, राजकुमार रूंगटा, महेंद्र अग्रवाल, राजीव झुनझुनवाला, लक्ष्मण अग्रवाल, श्यामलाल अग्रवाल, विनोद कोहली, मनोज पाराशर, राजीव जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, रामशंकर भरतिया, विवेक भरतिया, अरविंद भरतिया, ज्योति बजाज, कांती बजाज, चंद्रकुमार बजाज, रामचंद्र बजाज, अनिल बजाज, सुभाष मुरारका, विष्णु सुरेका, दिनेश मित्तल, नरेंद्र चौधरी, गोपाल निर्वाण, हेमंत शर्मा, अभय जायसवाल, सुशील पारिक आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रानी सती, खेमका सती, धोली सती, चौधरी सती, गोयंका सती तथा बाबा श्याम के विभिन्न मंडलों की सहभागिता से आयोजन विराट आध्यात्मिक संगम बना। इस अवसर पर पवन जी बजाज (मुंबई) द्वारा लिखित एवं कमल जी बजाज द्वारा संपादित “दिव्य ज्योत यात्रा” ई-बुक का विमोचन ढांढण मंदिर के ट्रस्टी दिनेश बजाज द्वारा किया गया तथा अशोक बजाज (अहमदाबाद) के माध्यम से पवन जी बजाज को सम्मानित किया गया।

अंत में सेवाभावी भामाशाहों व भक्तों का सम्मान करते हुए समिति ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और दादी जी की कृपा से महोत्सव के सफल एवं स्मरणीय होने की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

SCROLL FOR NEXT